Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

दिल्ली, लखनऊ, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड राज्य के रूट पर चलेंगी बसें

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व पर रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किल पेश नहीं आएगी। दरअसल, सहारनपुर परिक्षेत्र से 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह भी बता दें कि बसों का संचालन दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के साथ स्थानीय रूटों पर होगा।

परिवहन निगम परिक्षेत्र ने त्योहारों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिन बसों में कमियां हैं, उन्हें वर्कशॉप भेजा जा रहा है, ताकि बसों की जांच ठीक से हो सके और रूट पर चलते समय उनमें कोई खराबी न आए। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो से दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। वैसे यात्रियों के हिसाब से बसें चलती हैं, लेकिन त्योहारों पर भीड़ ज्यादा होती है।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दशहरे के बाद 150 अतिरिक्त बसों को लंबे और स्थानीय रूटों पर उतार दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंडीगढ़, अमृतसर, पानीपत, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, करनाल, मेरठ आदि। यह भी बता दें कि अतिरिक्त बसों में 47 एसी बसें भी शामिल हैं। पिछली बार 33 ही ए सी बसें थी, लेकिन इस बार एसी बसों की संख्या बढ़कर 47 हो गई हैं। इनमें भी यात्री अपना सफर तय कर सकेंगे। त्योहारों को देखते हुए परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। वर्कशॉप में आने वाले बसों की तेजी के साथ जांच की जा रही है। चालकों और परिचालकों को त्योहारों में छुट्टी नहीं मिलेंगी।

इस बाबत क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। त्योहारों में लोग को घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जो परिक्षेत्र के डिपो से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों के जिलों में पहुंचेंगी। स्थानीय रूटों पर भी बसों को चलाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img