Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की अकाल मौत

  • एक हादसा बेहट में तो दूसरा हादसा रामपुर क्षेत्र में हुआ
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , परिजनों में कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है। एक हादसा बेहट थाना क्षेत्र में तो दूसरा हादसा रामपुर में हुआ है।

बेहट संवाददाता के मुताबिक कस्बे के पास दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर विकास नगर की ओर से एक क्रेटा कार आ रही थीो। इसमें तीन युवक सवार थे। इसी दौरान विकासनगर से ही आ रही बस की कार से टक्कर हो गई। ऐसे में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार खाई में पलट गई। उसी समय वहां से बेहट निवासी जनरल और बंटी भी स्कूटी से जा रहे थे। बंटी और जनरल भी कार की चपेट में आ गए। हादसे में जनरल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, बंटी और कार सवार सुलभ कांबोज, अंकुर और वरुण घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बंटी और सुलभ कांबोज पुत्र मेघपाल की भी मौत हो गई। अंकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने अंकुर को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

3 4

रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की देर रात देवीचंद उर्फ कल्लू (42) पुत्र जगदीश सैनी और अमित कुमार (29) पुत्र पाल्ला निवासीगण मोहल्ला इकराम रामपुर मनिहारान किसी काम से गांव घाटहेड़ा जा रहे थे। तभी रास्ते में कार की टक्कर से कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दुर्घटना में घायल हुएअमित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img