Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये समाजसेवी डॉ धीरेन्द्र प्रताप और डीपी सिंह ‘बैस’

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहरी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घरों में घुस आया है राप्ती नदी से बाढ़ की स्थित भयावह हो गयी है, जनपद के सैकड़ों गावं पानी से घिर गए हैं लोगों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने वाले समाजसेवी डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘ ‘ धीरू’ जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न प्रकार से लोगों की मदद की ने बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु राहत सामग्री देने का निर्णय लिया है।

बलरामपुर नगर के बाढ़ से प्रभावित इलाकों हेतु भाजपा नेता, समाजसेवी डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू’ और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’ ने 50 हजार बिस्किट पैकेट, 50 हजार पानी बोतल, 5 हजार लैय्या पैकेट सामग्री जिलाधिकारी बलरामपुर और पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी डॉ ज्योति गौतम को सौंपा उन्होंने कहा कि राहत सामग्री शासन के जरिये लोगों तक पहुँचाई जायेगी एवं जरूरत पड़ने पर और राहत सामग्री शासन के जरिये लोगों को उपलब्ध कराई जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img