Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान नहीं होेने पर डीएम आफिस पर तौलेंगे गन्ना: टिकैत

  • किसान विरोधी नीतियों के विरोध में किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च
  • शामली शुगर मिल गेट के बाहर किसानों ने किया धरना, प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शामली शुगर मिल गेट पर किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसान बर्बाद हो रहा है। यदि शुगर मिलों द्वारा नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों का पूरा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जाता है तो किसान जिलाधिकारी कार्यालय में गन्ना तौलेंगे।

सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में भाकियू की राजधानी कस्बा सिसौली से शामली तक किसान क्रांति ट्रेक्टर मार्च निकाला गया। सैंकडों ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान शामली शुगर मिल गेट पहुंचें, जहां गठवाला थांबेदार बाबा श्याम सिंह की अध्यक्षता में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर पारंपरिक किसान वाहन ट्रैक्टरों के चालान कर रही है, जिसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए शामली में किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान की स्थिति बेहद खराब है। जिस दिन शामली जनपद के किसान जिलाधिकारी कार्यालय में गन्ना डालना शुरू कर देंगे तो मिल भुगतान देना शुरू क देंगे।

शामली से ही इस अभियान की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में किसानों की भूमि की सही पैमाइश कराई जाए और किसानों को नियमनुसार मुअवजा मिले। उन्होंने कहा कि खेत में किसानों के खड़े पेड़ों और नलकूपों का भी मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि गत माह किसान यूनियन के धरने में प्रशासन द्वारा भुगतान का जो वादा किया गया था उससे 20 करोड़ रुपये कम भुगतान दिया। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के किसान दूसरे मिलों को गन्ना देना चाहते हैं वहां दूसरे मिलों के कांटों की व्यवस्था की जाए। शामली मिल के भाकियू की राजधानी के सबसे निकट है। स्व. टिकैत साहब कर्मभूमि से 35 वर्ष बाद फिर आंदोलन शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा मंगलवार को बागपत जनपद में किसानों पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसान अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img