निकाय चुनाव और आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक
जनवाणणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी निकायो की बैठक आहूत की गई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी अजय शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि चुनाव में जनपद में सभी निकायों में प्रचंड जीत के साथ भाजपा परचम लहराएगी। साथ ही, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि किसी भी कार्यकर्ताओं को शिथिल नहीं रहना है, पूरे मनोयोग के साथ चुनाव में काम करना है। आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि 18 से 20 अक्टूबर तक वार्ड बैठक, 27 से 30 अक्टूबर तक बूथ बैठक और 22 से 25 अक्टूबर तक दिवाली मिलन कार्यक्रम एवं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम के अलावा 6 दिसंबर को बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर का महापरिनिर्वाण मनाया जाएगा। इससे पूर्व 7- 12 नवंबर तक घर-घर संपर्क अभियान कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि निकाय चुनाव हेतु जिस पार्टी पदाधिकारी को जो दायित्व दिया गया है। उसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी इसलिए सभी कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।

