Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

हर्रा बवाल में संभावित प्रत्याशियों सहित चार दर्जन नामजद

  • अधिकारियों की फटकार के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस
  • मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थकों में मची खलबली

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: कस्बा हर्रा में तीन दिन पूर्व नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर हुए बवाल में पुलिस ने आला अधिकारियों की फटकार के बाद एक्शन लेते हुए दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर हुए बवाल में पुलिस ने आला अधिकारियों की फटकार के बाद एक्शन लेते हुए दोनों संभावित प्रत्याशियों सहित लगभग चार दर्जन लोगों को नामजद करते हुए बलवे की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर जोश में होश खो बैठने वाले हर्रा के दो संभावित प्रत्याशी समर्थकों के बीच तीन दिन पूर्व जमकर हुए बवाल के मामले में पुलिस को जमकर फटकार लगी है। बवाल का मामला मीडिया में उछलने के बाद एडीजी लॉ आॅर्डर द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले में जमकर लताड़ लगाई गई है। जिसके बाद एक्शन मोड़ पर आई पुलिस ने आनन-फानन में नगर पंचायत हर्रा के दो संभावित प्रत्याशियों पूर्व प्रधान तैयब व ताहिर के समर्थकों के बीच तीन दिन पहले हुड़दंग मचाने को लेकर काफी बवाल हुआ था।

जिसके बाद दोनों बीच-लाठी डंडों के बाद जमकर छतों से ईंट-पत्थर तक चले थे। मामला काफी बड़ा होने के कारण मीडिया की सुर्खियों में बना आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया तुरंत एडीजी लॉ एंड आॅर्डर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को फटकार लगाई गई और इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में भी जवाब तलब किया गया।

पुलिस ने आला अधिकारियों को गुमराह करते हुए हमले में आनन-फानन में सोमवार को ही लंबी फेहरिस्त बनाते हुए दोनों संभावित प्रत्याशी ताहिर व तैयब सहित लगभग 43 लोगों को नामजद करते हुए मामले में बलवे की धारा 147, 149, 323, 336, 352, 427, 505 व सीएल एक्ट के तहत हर्रा पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार की ओर से यह मुकदमा 43 लोगों के नामजद व 23-24 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं मामले में बढ़ते हुए बवाल और तनातनी को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय हुआ है।

हर्रा बवाल में नामजद लोगों की सूची

तैयब प्रधान पुत्र अब्दुल कदीर, नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल कदीर, सैयद पुत्र शहीद, रिजवान पुत्र तैमूर, सलीम पुत्र अब्दुल कदीर, दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल कदीर, आशु पुत्र अब्दुल कदीर, मुताहिर पुत्र अब्दुल कदीर, गुड्डू पुत्र अब्दुल कदीर, भुट्टू पुत्र वकील, अब्दुल हई पुत्र महमूद, कय्यूम पुत्र महमूद, एहसान पुत्र अब्दुल हई, सलीम पुत्र इलियास, बसरू पुत्र खुरशैद, सैय्याद पुत्र शहीद, सहरून पुत्र शहीद, अनवार पुत्र शहीद, हारुन पुत्र शहीद, इकलास पुत्र खुर्शीद, कुर्बान पुत्र फूजा, खलील पुत्र फूजा, प्यार मोहम्मद पुत्र सैयाद, ताहिर पुत्र रहमईलाही, रहमान पुत्र ताहिर, मुजीब पुत्र ताहिर, फैसल पुत्र रहमान, जैद पुत्र रहमान, नईम पुत्र इंतजार, तसव्वर पुत्र लीला, उर्फ इश्तकार, माजिद पुत्र हामिद, अकमल पुत्र कामिल, मेहताब पुत्र जमील, मुस्तकीम पुत्र गफ्फार, आमिर पुत्र हामिद, तैयब पुत्र आस मोहम्मद, ताहिर पुत्र आस मोहम्मद,अब्दुल सलाम पुत्र ताहिर, अहमद पुत्र ताहिर, शोएब पुत्र ताहिर, जुबेर पुत्र ताहिर, मुस्तकीम पुत्र माजिद व लुकमान पुत्र इकबाल के अलावा 23-24 अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है। इनमें से खास बात यह है कि संभावित दोनों प्रत्याशी के अलावा उनके सगे भाई व बेटे भी नामजद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img