
26 जुलाई 1986 को पुणे की एक मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुर्इं मुग्धा गौड़से की स्कूली शिक्षा पुणे के नूतन मराठी विद्यालय में संपन्न हुई उसके बाद उन्होंने मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज आॅफ कॉमर्स से वाणिज्य में बैचलर डिग्री प्राप्त की है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वह अपनी पॉकेट मनी के लिए बतौर सेल्स गर्ल घर घर जाकर तेल और साबुन जैसी चीजें भी बेच चुकी हैं। कुछ समय के लिए उन्होंने पुणे के एक पेट्रोल पंप पर भी काम किया। पढाई पूरी करने के बाद मुग्धा गोडसे पुणे से मुंबई शिफ्ट हो गर्इं। यहां आकर उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। 2002 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट जीता। 2004 में भारत की सबसे बड़ी मॉडलिंग प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता वह सेमीफाइनल तक पंहुची। उन्हें ‘मिस परफेक्ट 10’ के खिताब से भी नवाजा गया। एयरटेल की एक एड. में मुग्धा ने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की। ‘क्लोज-अप टूथपेस्ट’ की एड में वह कई बारस तक स्थाई तौर से जुड़ी रहीं। 5 साल से अधिक समय तक वह मॉडलिंग में सक्रि य रहीं। इस दौरान उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडिया किए और इंटरनेशनल लेबल पर रैंप वॉक में हिस्सा भी लिया। 2008 में मुग्धा गोडसे ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ से अभिनय की शुरुआत की। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और अरबाज खान के साथ उनके काम को खूब पसंद किया गया। फिल्म में उनके शानदार काम के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन भी मिला। ‘फैशन’ (2008) करने के बाद मुग्धा को लगा था कि वह जल्द ही ए लिस्ट फिल्मों में व्यस्त हो जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुग्धा की उल्लेखनीय फिल्मों में ‘फैशन’ के अलावा ‘आॅल द बेस्ट’ (2009) ‘जेल’ (2009) ‘हैल्प’ (2010) ‘हीरोइन’ (2012) ‘बेजुबान इशक’ (2012) ‘मेरा फौजी कॉलिंग’ (2021) शुमार हैं। मुग्धा गोडसे पिछले 15 सालों से ग्लैमर इंडस्ट्री में हैं। वह अपनी फिल्मों में अब तक कई तरह के किरदार निभा चुकीं, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल सकी जबकि वह बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसों में से एक हैं। 2014 में वह कॉमेडी नाइट विथ कपिल और ‘फीयर फेक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 5’ में नजर आ चुकी हैं। 2009 में बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के जाने माने विलेन राहुल देव की पत्नी रीना की कैंसर के चलते मृत्यु हो गई थी। तभी उनकी मुलाकात पॉवर कपल रियलिटी शो के दौरान मुग्धा से हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। पिछले कुछ बरसों से मुग्धा गोडसे उम्र में 14 साल बड़े राहुल के साथ लिव इन में रह रही हैं। कैरियर में एक बार फिर जबर्दस्त वापसी करते हुए मुग्धा गोडसे इस साल ‘जी 5’ पर आॅन स्ट्रीम हुई वेब सिरीज ‘बॉडी ब्रदस’ और ‘द ब्रोकन न्यूज’ वेब सिरीज में नजर आर्इं।


