Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पुलिस को पता नहीं, मुठभेड़ में घायल वाहन चोर था

  • दिल्ली पुलिस पड़ी थी पीछे, एसपी क्राइम ने पकड़ा था इमरान के साथी को
  • सेटिंग से पकड़े जाने का शक, जेल में पूछताछ करेगी पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस वाहवाही लूटने के लिये बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मारकर जेल भेज देती है, लेकिन उसकी हकीकत जानने की कोशिश नहीं करती है। ऐसा ही एक मामला लिसाड़ीगेट थाने से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने जिस 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश इमरान को पैर में गोली मार कर घायल किया था वो दिल्ली का शातिर वाहन चोर था। पुलिस ने इमरान को जेल भेज दिया, लेकिन यह जानने की कोशिश नहीं की बदमाश का पुराना इतिहास क्या है। अब दिल्ली पुलिस को इस बदमाश की सूचना दी जाएगी और माना जा रहा है कि इस बदमाश को सेटिंग के जरिये जेल भेजा गया है।

मंगलवार को आरोपी इमरान ने अपनी साली से मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लिसाड़ीगेट गांव में दबिश दी थी। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर डाली। पुलिस ने आरोपी इमरान के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। समर गार्डन निवासी इमरान पर दो दर्जन से अधिक लूट चोरी और अवैध हथियार रखने के मुकदमे दर्ज है।

शनिवार को एसपी क्राइम अनित कुमार को पता चला कि इमरान को हॉफ एनकाउंटर में जेल भेज दिया गया है तो उन्होंने इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह से पूछा। एसपी क्राइम ने बताया कि शातिर इमरान वाहन चोर है। इसने एडीजी के एक रिश्तेदार की कार चोरी कर ली थी। बाद में इस कार को बरामद भी कर लिया गया था। उस वक्त पता चला था कि इमरान का एक गैंग है जो वाहनों की चोरी में लगा हुआ है।

05 20

इस बदमाश ने एक कार चोरी कर जब भागने की कोशिश की थी तब उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और इमरान चोटिल हो गया था। दिल्ली में कार चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था और तभी से पुलिस इसके पीछे पड़ी हुई थी लेकिन इमरान हाथ नहीं आ रहा था। हालांकि इसके एक साथी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी क्राइम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से इमरान के साथ मुठभेड़ दिखाई गई और उससे सघन पूछताछ नहीं की गई वो संदेह पैदा करती है।

यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है कि साली पर फायरिंग करने वाले को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर रही है। फिलहाल इमरान की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस को दी जाएगी ताकि वाहन चोरों के एक बड़े रैकेट के बारे मेंं और अधिक पता चल सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img