Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

तीरगरान में कुआं धंसने से दहशत

  • 36 घंटे में तीन फीट तक गहराई में जा चुकी है कुएं की मिट्टी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर की सघन बस्ती तीरगरान में एकाएक कुआं धंसना शुरू हो गया है। बताया गया है कि पिछले 36 घंटे में कुएं की मिट्टी तीन फीट से अधिक गहराई में जा चुकी है। जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। तीरगरान मोहल्ले में शांतिनाथ एन्क्लेव और बसंती देवी स्कूल के बीच मुख्य मार्ग है, जिसके एक छोर पर स्थित कुएं को काफी पहले भराव कर के बंद कर दिया गया है।

इस कुएं पर ही पुलिस पिकेट बनाई गई है, जिस पर हर समय पीएसी के जवान मौजूद रहते हैं। मौके पर पीएसी के जवान अक्षय कुमार, नकुल कुमार, अंकित कुमार, आलोक चौधरी, अमित कुमार आदि मिले। उन्होंने बताया कि छोटी दिवाली की रात उनके साथी कुएं के ऊपर तख्त डालकर आराम कर रहे थे। इसी बीच एकाएक तख्त का एक सिरा धंसता हुआ महसूस हुआ। उन्होंने तख्त को एक ओर करके रख दिया और आराम करने लगे। सोमवार सुबह तक पूरे कुएं की मिट्टी चारों ओर से करीब एक फुट तक धंस चुकी थी।

यह सिलसिला सोमवार रात तक बढ़ता चला गया। मंगलवार दोपहर तक कुएं की मिट्टी करीब तीन फीट तक धंस गई थी। पीएसी के जवानों ने बताया कि पिकेट के सामने रोड पर दो जगह से सीवर या पाइप लाइन फटने के कारण गहरे गड्ढे भी बन गए हैं। वहीं इस क्षेत्र में कुएं के साथ-साथ रोड में दो जगह गड्ढे बन जाने से पीएसी के जवानों के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी दहशत में हैं।

पीएसी के जवानों के अनुसार उनकी ओर से इस बारे में थाना कोतवाली पुलिस को सूचना भिजवा दी गई है। वहीं दोपहर बाद तक इस कुएं के धंसने की जानकारी से नगर निगम अधिकारी इनकार करते रहे। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह का कहना है कि वे टीम भेजकर मामले की जानकारी कराएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: नोएडा में दो स्थानों पर भीषण आग, सेक्टर-52 और 74 में हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम...

Saharanpur News: पंजाब STF और यूपी ATS ने देवबंद से संदिग्ध को पकड़ा, मोहाली RPG हमले से जुड़ा कनेक्शन

जनवाणी संवाददाता | देवबन्द/सहारनपुर: पंजाब के बहुचर्चित मोहाली आरपीजी (रॉकेट...

Gold Buying: सोने की ओर बढ़ा वैश्विक रुझान, चीन और पोलैंड सबसे बड़े खरीदार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक सराफा बाजार और आर्थिक...
spot_imgspot_img