Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हर गली मोहल्ले में दवा का छिड़काव किया जाए: नूपुर वर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा दैनिक रूप से शहर में डेंगू की दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर गली मोहल्ले में दवा का छिड़काव किया जाए।

नगर आयुक्त बताया गया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार नगर निगम रुड़की के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में डेंगू हंटर्स टीम द्वारा गणेशपुर व मकतूलपुरी मे डेंगू का लारवा ढूंढा गया साथ ही डेंगू जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

डेंगू हंटर टीम द्वारा पूरे वार्ड का निरीक्षण किया गया से व डेंगू का लारवा पाए जाने पर उसको नष्ट किया गया। डेंगू हंटर्स टीम को निगम के पार्षदों का सहयोग मिला व प्रत्येक घर में जाकर डेंगू से बचाव के तरीके समझाए गए,जैसे कि कूलर में पानी को साप्ताहिक रूप से बदलें, टायर्स में पानी को एकत्र ना होने दें, बिल्डिंगों की छतों पर पानी एकत्र ना होने दे,गमलों का पानी साप्ताहिक तौर पर बदलने आदि।

डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता है। सतर्क रहें, आसपास पानी को एकत्र ना होने दें और अपने व अपने परिवार की रक्षा डेंगू से करें। नगर निगम की टीम में सूर्या मोहन, रजत, अभिनव, कपिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img