Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कैडेड्स विपरीत परिस्थितियों में भी रहे कर्मशील: अर्शी

  • शिविर में क्विज, भाषण एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-264 में कैंप कमांडेंट कर्नल महेश चौहान के निर्देशन में सेना मेडल से सम्मानित शहीद मेजर अमित शर्मा की पत्नी अर्शी शर्मा का अतिथि व्याख्यान किया गया। शहीद मेजर अमित शर्मा की पत्नी अर्शी शर्मा ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को सकारात्मक और आशावादी सोच, आध्यात्मिक विचार और विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर कर्मशील रहने के लिए प्रेरित किया।

कहा कि सैनिक की पत्नी और वीर नारी होने का गौरव क्या होता है? इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। अगर प्रत्येक एनसीसी कैडेट एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगा तो अपना, अपने माता पिता, रिश्तेदार एवं देश का नाम रोशन करने का मार्ग खुलता जाएगा। बाधाएं आती हैं, आती रहेंगी, लेकिन हमारी आशावादी और सकारात्मक सोच हमें निरंतर जीतने के लिए प्रेरित करेगी।

23 18

एक लड़की यदि अच्छे पद पर पहुंच जाती है तो अन्य दूसरी लड़कियों की पढ़ाई का मार्ग भी खुल जाता है तो प्रत्येक गर्ल्स कैडेट की जिम्मेदारी है कि वह इस दायित्व का निर्वहन करने में अपना सर्वोत्तम लगा दे। इसके अलावा शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल महेश चौहान के निर्देशन में नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप, इत्यादि विषयों की कक्षाएं आयोजित की गई। इसके अलावा शिविर में क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img