Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

बंटी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

  • अपमान का बदला लेने के लिए हत्यारोपियों ने दिया घटना को अंजाम
  • गांव में झगड़ा होने पर मृतक ने आरोपी को किया था अपमानित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: खतौली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर क्षेत्र के फहीमपुर खुर्द में हुए बंटी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आला-ए-कत्ल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने अपमान का बदला लेने के लिए बंटी की हत्या को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रधान फहीमपुर खुर्द ने थाना खतौली पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम सिखेड़ा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पहचान गांव खेड़की जदीद जिला मेरठ निवासी बंटी के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि बंटी के भाई की दी हुई तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों सतीश गुर्जर पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम खेड़की जदीद थाना मवाना, जनपद मेरठ और हेमसिंह पुत्र स्व. ज्ञानेन्द्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम फहीमपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में हत्यारोपी सतीश गुर्जर ने बताया कि मृतक बंटी उनके ही गांव और जाति का था। बताया कि गांव में उसके सामने कोई नहीं बोलता था। बताया कि बंटी ने गांव में लोगों के सामने उसके साथ कहासुनी कर अपमानित किया था। इसी कारण वह बंटी से रंजिश रखने लगा था। पुलस के अनुसार सतीश गुर्जर ने अपने साथी हेमसिंह के साथ मिलकर योजना बनाई और 27 अक्टॅूबर की सुबह वह बंटी को अपनी मोटरसाइकिल से शराब पिलाने के बहाने ग्राम फहीमपुर स्थित अपने जीजा के ईंट भट्टा पर लाया। ईंट भट्टा हेमसिंह की जमीन पर लगा है।

जहां से तीनों भट्टा के पास बने ट्यूबवैल पर शराब पीने चले गए और नशा होने पर सतीश गुर्जर और हेमसिंह ने गोली मारकर बंटी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों से आला ए कत्ल तमंचा और चाकू आदि भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढी कर उन्हें जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img