Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘थैंक गॉड’ का दर्शको पर नही चला जादू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की लीड रोल वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है। अब फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए है। जिसे देखने के बाद फैंस निराश हो सकते है। फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर दोबारा वापसी करेगी। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है। इस फिल्म शुक्रवार तक 21.55 करोड़ रुपये का करोबार किया था। लेकिन अब फिल्म की कमाई के अनुमानित आंकड़ें सामने आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 5वें दिन 3.70 से 4.10 करोड़ रुपये का करोबार कर सकती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इन आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स खुश नजर नहीं आ रहे है। अब देखना होगा फिल्म की कमाई के असल आंकड़ें अनुमानित आंकड़ों से कितने अलग होंगे।

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ को बनाने के लिए मेकर्स ने काफी पैसा खर्च किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ है। 5 दिनों में फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में क्या कमाल कर पाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img