Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

समाज की प्रगति का मूल आधार शिक्षा है, चंदन चौहान

  • कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: सोमवार को मीरापुर रोड स्थित राजेश फार्म हाउस में पटेल जागृति सेवा समिति के तत्वावधान में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सादा जीवन और उच्च विचार सफलता के मूलमंत्र है। बेटियों की शिक्षा व सम्मान करने से समाज भी प्रगति करेगा, बेटियों को शिक्षित बनाओ, इस दौरान कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरापुर से सपा-रालोद विधायक चंदन चौहान, उनकी पत्नी समाजसेवी यशिका चौहान, कैप्टन अमरीश अधाना, सीओ सिटी मुजफ्फनगर यतेंद्र नागर, पीसीएस कृष्ण कुमार भड़ाना प्रोफेसर अनिता मोरल, डा. राकेश राणा, मास्टर सतेंद्र आर्य, सुशील गुर्जर ने संयुक्त रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन चौहान ने कहा कि समाज की प्रगति का मूल आधार शिक्षा है। जिस समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाया जाता है, वह समाज प्रगति करता है। अध्यक्षता कर रहे कैप्टन अमरीश अधाना ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ाए। उनकी रूचि के खेल को महत्ता दें। सीओ सिटी यतेंद्र नागर ने कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के विषय का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करें, वर्तमान में देश-दुनिया में करियर को लेकर अपार संभावनाए हैं।

इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मेधावियों छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील गुर्जर ने किया, इस अवसर पर अमरेश गुर्जर, महाराज सिंह, लीलू गुर्जर, सोनू, शशि छोकर, सत्यकुमार पाल, कमल गुर्जर, पुष्पेंद्र, प्रवीण, रतन सिंह आर्य, विकास छोकर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img