Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

नीली सिल्क साड़ी में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा जलवा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघर पहुंच रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अदाकारा एक से बढ़कर एक अपने फोटोशूट्स से फैंस का दिल लूट रही हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशनल इवेंट के लिए ब्लू सिल्क साड़ी पहनकर फोटोशूट करवाया है। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दिखाई। ये तस्वीरें सामने आते ही इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल होने लगी हैं।

jha5 1

 

अदाकारा जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में बिल्कुल साउथ इंडियन नारी की तरह साड़ी में कहर ढाती दिख रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत ले गईं।

jhan2

दिलचस्प बात ये है कि ये तस्वीरें शेयर करते हुए अदाकारा ने तेलुगु भाषा में कैप्शन दिया। जिसमें अदाकारा ने लिखा था, ‘मैं हैदराबाद आकर बहुत खुश हूं, आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’ दरअसल, अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए हैदराबाद गई थीं। जहां अदाकारा ने ये धांसू फोटोशूट करवाया।

 

अदाकारा जाह्नवी कपूर ने अपने इस प्रमोशनल इवेंट के लिए रॉयल ब्लू कलर की सिल्क साड़ी को चुना। साथ ही बालों में गजरा लगाकर अदाकारा जाह्नवी कपूर अपने लुक्स में और भी चार चांद लगाती दिखीं।

jhan4

ये पहली दफा नहीं है। अक्सर अदाकारा जाह्नवी कपूर अपने ट्रेडिशनल लुक्स में मां श्रीदेवी की याद फैंस को दिलाती दिख जाती हैं। इस बार भी अदाकारा की इन तस्वीरों की तुलना फैंस श्रीदेवी से करने लगे हैं।

shri

अदाकारा जाह्नवी कपूर की ये अदाएं उनके फैंस का भी दिल जीत ले गई हैं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। अदाकारा जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त खलबली मचा रही हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अदाकारा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म मिली उनके पापा बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस की है। ऐसे में दोनों पापा-बेटी जमकर इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img