Monday, October 5, 2026
- Advertisement -

एडीजी ने किया शुकतीर्थ में घाटों का निरीक्षण

  • गंगा घाट पर लगेगा कार्तिक पूर्णिमा का मेला
  • मेला क्षेत्र को बांटा गया तीन सैक्टरों में, शिफ्टवार लगेगी ड्यूटी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल गंगा घाट पर लगने वाले मेले तैयारियां शुरू हो गई हैं। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और एसएसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रताल गंगा घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के चाक चैबंद प्रबंध किये जाएंगे।

गुरूवार को आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लगने वाले मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री राजीव सभरवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के साथ शुक्रताल पहुंचकर पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा गंगा स्नान के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए घाट पर साफ-सफाई रखने, उचित प्रकाश व्यवस्था करने, जलस्तर सूचकांक पर निरंतर निगरानी रखने, सुरक्षा हेतु मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने, वाचटावर से निरंतर सतर्क निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे ।

उन्होंने फ्लड स्कवाड, तैराक, फायर सर्विस के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति होने पर तत्काल सहायता पहुंचाना है। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा घाट व उसके आस-पास बनाये गये डियूटी पाइंटस को भी चेक किया गया तथा गौताखोरों व मेले डियूटी में लगे पुलिसबल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने, किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अस्थायी थाना स्थापित किया गया है, जिसका नेतृत्व निरीक्षक सचिन शर्मा द्वारा किया जा रहा है। साथ ही मेला परिसर को 3 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसमें इंस्पेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है तथा प्रशासनिक स्तर से मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल व 02 कम्पनी पीएसी को डियूटी के लिए लगाया गया है।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री रामाशीष यादव, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: सीएम योगी का बड़ा बयान- जातियों में बंटा भारत नहीं, चाहिए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img