Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

इस्लामिक आतंकी संगठन लश्कर की बड़ी साजिश, सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इस्लामिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों का समूह राजनेताओं, गैर कश्मीरियों, सुरक्षा बलों तथा पूर्व सैनिकों पर हमले की साजिश रच रहा है। इसमें दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि यह ग्रुप सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले के साथ ही आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों के वाहनों को उड़ाने की साजिश में जुटा हुआ है। खासकर बारामुला से हंदवाड़ा के बीच इस प्रकार के हमले की साजिश हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि इस समूह में स्थानीय आतंकी के साथ ही दो पाकिस्तानी आतंकी हैं जिनकी उम्र 25 साल है। इनपुट है कि इन सभी को बारामुला जिले के चकलू गांव के आसपास मंडराते देखा गया है। 27 अक्तूबर को शाम साढ़े सात बजे ये चकलू गांव के वार मोहल्ला में देखे गए थे। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

इस बीच इस्लामिक आतंकी संगठन लश्कर ए तोइबा से जुड़े संगठन रजिस्टेंस फाइटर्स का एक धमकी भरा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें राजनेताओं, पुलिस कर्मी व उनके परिवार के सदस्यों, कश्मीरी पंडितों, सुरक्षा बलों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले पुलों व सड़कों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि पलायन न करने वाले कश्मीरी पंडितों को किसी भी सूरत में छेड़ा नहीं जाएगा।

गैर स्थानीय कर्मचारी, गैर स्थानीय लोग जो छह महीने से अधिक समय से घाटी में रह रहे हों, डाउनटाउन तथा आसपास के इलाकों में रेहड़ी लगाने वाले गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाया जाएगा।

इसके अलावा वे लोग भी निशाना पर रहेंगे जो आतंकवादी गतिविधियों का विरोध कर रहे हों। वायरल पत्र में कहा गया है कि बाहरी ट्रांसपोर्टरों को भी निशाना बनाया जाएगा। इन सभी कामों को पूरा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img