Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: रूड़की मार्ग पर सडक निर्माण नहीं होने से खफा कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के पुतले की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सडक निर्माण में देरी के लिए सरकार व स्थानीय सांसद व विधायक को जिम्मेदार ठहराया है।

मंगलवार को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में रूडकी तिराहे पर कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद निशंक के पुतले की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया तथा लक्सर विधायक पर भी जमकर निशाना साधा। रस्तोगी ने कहा कि लक्सर-रूडकी मार्ग पर रोजाना आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। सरकार सडक निर्माण के लिए केवल झूठे आश्वासन देने तक सीमित है।

सांसद विधायक नींद में हैं। उन्हें जनता की परेशानी नजर नहीं आ रही है। नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं होता कांग्रेसी चैन से नहीं बैठेंगे। 8 नवंबर तक सडक का निर्माण शुरू नहीं होने पर 9 नवंबर को अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान नगर अध्यक्ष देवेश राणा, जिला महामंत्री अरूण कुमार, प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, विनेश उनियाल, डॉ. नौमान रजा, बबली देवी, सपना थापा, मधु गर्ग, अभिषेक सैनी, मोहन सैनी, राजीव पालीवाल, नीटू चौधरी, डॉ. तौकीर, जहांगीर अंसारी, अंशुल चौधरी, संजय कर्णवाल, राजेश शर्मा, राजीव पालीवाल, आशीष शर्मा समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img