Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

लिसाड़ी गेट में बनाये जा रहे थे पिस्टल तमंचे, तीन गिरफ्तार

  • दो पिस्टल और 10 तमंचे और ड्रिल मशीन बरामद एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस पिस्टल तमंचा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कई पिस्टल और तमंचे व हथियार बनाने की मशीन सहित तमाम औजार बरामद किये हैं। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी दी कि लिसाड़ी गेट पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

05 5

पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिल रही थी कि दिलशाद नाम के व्यक्ति के मकान साठ फुटा बिलाल रनर स्पोर्ट्स न्यू इस्लाम नगर में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री है जिसमें तमंचे और पिस्टल बनाकर बाहर सप्लाई किया जाता है। सर्विलांस टीम और लिसाड़ी गेट पुलिस ने शÞुक्रवार की रात को उक्त मकान में छापा मारते हुए तीन लोगों शावेज पुत्र वकील सैफी निवासी बिलाल स्पोर्ट्स वाली गली न्यू इस्लाम नगर, वसीम पुत्र सैरुद्दीन निवासी जिलानी मस्जिद के पीछे फतेहल्लापुर लिसाड़ी गेट, इमरान पुत्र सईद अहमद निवासी गली नंबर 3 बुनकर नगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल .32 बोर, 4 मैगजीन, 6 कारतूस, 10 तमंचे 315 बोर, एक ड्रिल मशीन, एक शिकंजा, एक अद्धनिर्मित स्लाइड लोहा .32 बोर, एक पंखा भट्टी व छैनी, हथौड़ा, वर्मा आरी के ब्लेज आदि बरामद किया है। एक साथी अभियुक्त सूफी शमीम पुत्र इब्राहिम निवासी नई बस्ती लावड़ थाना इंचौली फरार हो गया। फरार होने वाले अभियुक्त पर इंचौली थाने के तीन व मुजफ्फरनगर जिले के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार सूफी की तलाश में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img