जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली की खुशी का ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। हर कोई आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहा है।
आलिया भट्ट की डिलीवरी एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। आलिया और रणबीर कपूर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। आखिर नन्हे मेहमान का दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार था, तो खुशी से झूमना तो बनता ही है।

