जनवाणी संवाददाता |
रामराज: क्षेत्र के गंगा बैराज तथा धर्मपुरा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मपुरा में लगाये गए 3 दिवसीय मेले का भी आज समापन हो गया। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के गंगा बैराज तथा धर्मपुरा में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार को धर्मपुरा में लगाये गए 3 दिवसीय गंगा स्नान मेले का भी समापन हो गया। धर्मपुरा में सुरक्षा की दृष्टि से रामराज थाना प्रभारी अक्षय शर्मा भी डेरा डाले रहे तथा स्नान कर रहे श्रद्धालुओ से गहरे पानी मे न जाने की अपील करते रहे। उधर गंगा बैराज पर भी स्नान घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात को भी सुचारू रूप से चालू रखने के लिए बैराज चौकी पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी।

