Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एकता कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ में दिखेंगी ये अभिने​त्रियां

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकाराएं तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ‘द क्रू’ नाम की इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर बनाने जा रही हैं। बताते चलें कि इन दोनों प्रोड्यूसर ने इससे पहले फिल्म वीरे दी वेडिंग में साथ में काम किया था। फिल्म ‘द क्रू’ की स्टारकास्ट और प्रोड्यूसर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘द क्रू’ का डायरेक्शन राजेश कृष्णन करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी, 2023 में शुरू होगी। करीना कपूर ने पीटीआई से बात करते हुए फिल्म द क्रू के बारे में कहा, ‘फिल्म वीरे दी वेडिंग में रिया कपूर के साथ काम करने में काफी मजा आया था।

इस बार वो मेरे पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आईं जो मुझ काफी पसंद आई। इस फिल्म की स्टोरी काफी अच्छी है और फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर होगी। रिया कपूर ने फिल्म के लिए तब्बू और कृति सेनॉन को कास्ट किया है और उनके साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ये फिल्म वीरे द वेडिंग का सीक्वल नहीं होगा।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img