Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आलिया भट्ट की बेटी ‘कुदरत का दान’- सोनी राजदान

CINEWANI


बॉलीवुड का स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बना है। अभिनेत्री ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के माता-पिता बनने पर कपूर और भट्ट परिवार में काफी खुशी का माहौल है। दोनों परिवारों के सदस्य अपने-अपने तरीके से खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी नानी बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने आलिया भट्ट की बेटी को कुदरत का दान बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार सोनी राजदान ने नानी बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘आप कह सकते हैं कि यह एक दान है। आशीर्वाद है। कुदरत का दान है। हम बहुत-बहुत खुश हैं।

हम शुक्रगुजार हैं कि सब कुछ अच्छे से हो गया।’ बेटी आलिया भट्ट के बारे में बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, ‘बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। यह सब डर होता है जब किसी के बच्चा पैदा होने वाला होता है। इसलिए हम दुआ कर रहे थे कि सब सही सलामत हो जाए। और अब हम बहुत खुश हैं।’ इसके अलावा सोनी राजदान ने और भी ढेर सारी बातें की हैं। आपको बता दें कि 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने मुंबई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अब अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर आ गई हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img