जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट में ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को 74 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले विशाल सागर को मैन आफ द मैच दिया गया।
शनिवार को कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने जानकारी दी कि एसडीसीए के तत्वावधान में श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट में पहले खेलते हुए ग्रीन वैली की टीम ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए।ग्रीन वैली की ओर से रितिक सोनकर ने 97, रिंकू ने 52 व विशाल ने 31 रन बनाए।एसबीबीए एकेडमी की ओर से अनस ने 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए की टीम 216 रन ही बना सकी।मोंटी ने 55, अनस ने 41 रन का योगदान करा।
विशाल और युनुस ने 3-3 विकेट लिए।एसडीसीए चेयरमैन अकरम सैफी ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता , साजिद उमर,राजकुमार राजू , पुण्य गर्ग,सत्यम शर्मा ,सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , राजीव गोयल (टप्पू),आमिर कुरैशी , रणधीर कपूर ,विनय , सचिन सैनी , रविश राठी , राजशेखर , मृदुल गर्ग , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह ,भावना तोमर, शोएब , अर्जुन चौहान , तनवीर , आदि का सहयोग रहा।

