जनवाणी संवाददाता |
रामराज: क्षेत्र के हैदरपुर वेटलैंड पर ईको टूरिज़्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव में क्षेत्र के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया।
मंगलवार को गंगा बैराज के हैदरपुर वेटलैंड पर वन विभाग द्वारा ईको टूरिज़्म महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुजफ्फरनगर के डीएफओ कन्हैया पटेल ने कहा कि वन विभाग की जमीन को चिह्नित किया जायेग तथा यदि कही पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे कब्जामुक्त करा कर उस पर वृक्षरोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान साईकल दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डीएफओ द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेंजर पी एन कुकरेती, जिला पंचायत सदस्य जूली, जीवनपुरी ग्राम प्रधान गोपाल, नाहर सिंह, वन दरोगा पुनीत कुमार, वन रक्षक लताफत अली, सखावत अली, अली राजा, गय्यूर आदि मौजूद रहे।

