Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

श्रद्धा हत्याकांड: राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कही यह बात?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जान हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई श्रद्धा की निर्मम हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दे रहा है और ट्वीट कर इसकी निंदा कर रहा है। इसी बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और उसके 70 टुकड़े कर देने चाहिए।” इतना ही नहीं, निर्देशक ने एक और ट्वीट कर लिखा, “नृशंस हत्याओं को सिर्फ कानून के डर से नहीं रोका जा सकता है..लेकिन अगर पीड़ित आत्माएं वापस आती हैं और अपने हत्यारों को मार देती हैं तो उन्हें निश्चित रूप से रोका जा सकता है..मैं भगवान से अनुरोध करता हूं कि वह इस पर विचार करें और आवश्यक कार्रवाई करें।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img