जनवाणी संवाददाता |
ऊन: कस्बे में पानी की टंकी जर्जर हालत में है, पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा टूटकर टैंक के अंदर ही गिर गया। इसके अलावा टंकी पर बना जीना भी टूट रहा है, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी के आसपास रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में नागरिकों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर टंकी की मरम्मत कराने की मांग की है।
ऊन कस्बे में पानी की टंकी करीब 30 वर्ष पहले बनी थी करीब 4 वर्ष पूर्व टंकी के टैंक का ऊपरी हिस्सा टूट कर गिर गया था अब लगातार वह थोड़ा-थोड़ा कर टूट रहा है। लगभग ऊपर का हिस्सा टूट चुका है जिससे पेयजल की सप्लाई भी ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने पूर्व में भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई।
इसके अलावा टैंक तक नीचे से जाने वाला जीना भी टूट कर गिर रहा है पूरी टंकी का निर्माण जर्जर अवस्था में है जिससे कभी भी गिरकर आसपास में बने मकानों को खतरा उत्पन्न कर सकती है। इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने उप जिलाधिकारी को शिकायत कर टंकी की मरम्मत कराने या दोबारा बनाने की मांग की है, जिससे कि अनहोनी से बचा जा सके।
शिकायत करने वालों में पंकज कुमार, सुरेश, रामफल, अजय कुमार, मिंटू, संजीव, ललित, मुकेश, ओमबीर आदि शामिल हैं।

