जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: 11 नवंबर से 13 नवंबर तक गोरखपुर में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा सीनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुश्ती एकेडमी डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के पहलवान विंकल ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में खेलते हुए कांस्य पदक जीता।
कुश्ती एकेडमी के संचालक एनआई एस कुश्ती प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी ने बताया सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिजनौर से दो पहलवानों ने भाग लिया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में विंकल तथा 61 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद जावेद। 57 किलोग्राम भार वर्ग में विंकल पुत्र योगेंद्र सिंह, ग्राम हैबतपुर ने बेहतरीन कुश्तियां लड़ते हुए अपने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा जिला बिजनौर को सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में एकमात्र कांस्य पदक दिलवाया।

