जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: काव्यमय साहित्यिक मंच द्वारा नगीना मार्ग स्थित स्वास्तिक गार्डन रिसोर्ट में ओपन माइक 2022 काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जनपद बिजनौर सहित, बरेली, लखनऊ से आए युवा और नवांकुर कवियों ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी प्रतिभागियों में से नौ उत्कृष्ट रचनाकारों का चयन किया गया और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

