Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

कोमा में हैं दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले, हालत बेहद नाजुक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत में सुधार नहीं हो रहा। अभिनेता को इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी पत्नी व्रुषाली गोखले ने मीडिया हाउस को अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कोमा में चले गए। व्रुषाली ने यह भी बताया कि अभिनेता के विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। बता दें कि विक्रम गोखले पांच नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।

व्रुषाली ने बताया कि “वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हम जब उन्हें छू रहे हैं, तब भी उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। अब डॉक्टर गुरुवार की सुबह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने लगी। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं हैं। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।” वहीं अभिनेता के मित्र राजेश दामले ने बताया कि ‘विक्रम गोखले की हालत गंभीर है। वह पिछले 24 घंटे से संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं।’

विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। उन्होंने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘परवाना’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिनमें 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है।

2010 में, उन्हें मराठी फिल्म अनुमति में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत भी की। अभिनेता के अन्य उल्लेखनीय कार्यों में ‘मिशन मंगल’, ‘हिचकी’, ‘अय्यारी’, ‘बैंग बैंग’, ‘दे दना दन’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img