जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को राहत मिल गई है। दरसअल, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। लेकिन, कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर कोई बहस नहीं हुई और सुनवाई को 12 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया। यानी अब जैकलीन फर्नांडीज को मिली जमानत पर फैसला 18 दिन बाद लिया जाएगा।
याद दिला दें, ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किल में आ गई हैं।जब से प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाया है, तभी से वह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक, (जिन्होंने पहले जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी) ने ईडी की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने और 2 लाख रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी थी।
Jacqueline Fernandez arrives at Patiala House Court in Delhi in connection with the Rs 200 crores money laundering case involving conman Sukesh Chandrashekhar. pic.twitter.com/T8IjtaC9Bu
— ANI (@ANI) November 24, 2022
बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने दलील दी थी कि जैकलीन आसानी से देश से भाग सकती हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। इस पर अदालत ने सवाल किया था कि जब एलओसी जारी हो चुका था और बाकी आरोपी जेल में थे तो अभी तक अभिनेत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वहीं जैकलीन की तरफ से यह कहते हुए जमानत मांगी गई थी कि उन्हें हिरासत की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि जांच पहले ही पूरी हो चुकी थी और आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका था।
बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा अभिनेत्री जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए गए थे और इस मामले में अब तक कई बार और कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा चुकी है। अब जैकलीन फर्नांडिस पर गिरफ्तारी की गाज गिरती नजर आ रही है। फिलहाल अब 12 दिसंबर को अदालत के फैसले के बाद ही पता चलेगा की इस मामले में जैकलीन को राहत मिलती है या फिर उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

