Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कमिश्नरी चौराहे पर आए सांभर से हड़कंप

  • वन विभाग ने रेस्क्यू करके हस्तिनापुर जंगल में छोड़ दिया
  • कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जंगलों में कुलांचे भरने वाला सांभर अगर आपके सामने आ जाए तो क्या करेंगे। निश्चित रुप से डर जाएंगे। शुक्रवार की दोपहर एक सांभर कुलांचे भरता हुआ कमिश्नरी चौराहे पहुंच गया और नगर निगम के नलकूप में बने कमरे में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके हस्तिनापुर के जंगल में छोड़ दिया।

शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे सांभर माल रोड से होता हुआ कमिश्नरी कार्यालय के सामने पहुंच गया। रास्ते में वाहनों के टकराने और चोटिल सांभर नगर आयुक्त के आवास के पास मंडराने लगा। अचानक सांभर को व्यस्त सड़क पर चहलकदमी करते देख लोगों की भीड़ लग गई।

थोड़ी देर में सांभर पानी की टंकी के परिसर में घुस गया। ढाई घंटे बाद वन विभाग की टीम ने काबू पाया। पानी की टंकी के परिसर में रह रहे नगर निगम कर्मचारी जलकल कर्मी परिवार सहित रहता है। वहीं पर रहने वाले दीपक ने बताया कि जिस समय सांभर घर में घुसा उस समय वह गाय को चारा दे रहे थे।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि कैंट में पोलो ग्राउंड और 510 के पास काफी जंगल है। इन स्थानों पर चार पांच सांभरों की गतिविधियां देखी गई है। संभवत सांभर वहीं से आया होगा। उसे जाल में डालकर रेस्क्यू कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img