Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

हिन्दी को रोजगारपरक बनाने पर जोर

  • लिटरेरी फेस्टिवल में साहित्यकारों ने कहा कि साहित्य लोगों को जोड़ कर रखती है

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल के छठे संस्करण का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। देश के कोने कोने के अलावा सहित नेपाल, ब्रिटेन, जापान, आष्ट्रीया, रूस की साहित्यिकारों ने भाग लिया।

क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहयोग से बृहस्पति भवन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल के छठे संस्करण उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जापान की वरिष्ठ हिन्दी सेवी डा. रमा पूर्णिमा शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री, श्रीगोपाल नारसन, जय वर्मा ब्रिटेन, हयग्रीव आचार्य नेपाल और रूस से श्वेता सिंह ऊमा रही।

कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि हिन्दी को रोजगार की भाषा बनाने पर जोर देना होगा और अपनी आनेवाली पीढ़ी को भी अनिवार्य रूप से हिन्दी से जोड़ना चाहिए। तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन के दूसरे सत्र में हिन्दी के वैश्विक स्थति विषय पर परिचर्चा हुई

जिसका संचालन हिन्दी विभाग की डा. अंजु सिंह ने किया और वक्ता के रूप में डा. विदूषी शर्मा, प्रदीप देवीशरण भट्ट, डा. अशोक मैत्रेय, डा. ईश्वर चंद गंभीर रहे, वरिष्ठ साहित्यकार डा. अशोक मैत्रेय ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण के साथ साथ दीपक का भी काम करता है जो समाज को नई राह दिखाता है। तृतीय सत्र डिजिटल क्रांति में पुस्तकों से दूरी विषय पर परिचर्चा हुई

16 25

जिसमें श्रीगोपाल नारसन, आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री, डा. विदूषी शर्मा, डा. सुबोध गर्ग, मनीष शुक्ला वक्ता के रूप में शामिल रहे। चतुर्थ सत्र मे अंतरराष्ट्रीय मुशायरा हुआ जिसकी सदारत रियाज सागर ने की, मुशायरे मे अतिथि के रूप में विएना आस्ट्रिया से सुनीता चावला रहीं, वरिष्ठ शायर किशन स्वरूप, अनुराग मिश्र गैर, के. के भसीन, सुंदर लाल मेहरानीयां, डा. रामगोपाल भारतीय, दिलदार देहलवी, डा. एजाज पापूलर मेरठी, अनिमेष शर्मा, मनोज फगवाड़वी, फकरी मेरठी, मुकर्रर अदना, सपना अहसास,

डा. अमर पंकज, सुप्रिया सिंह वीणा, देवेंद्र शर्मा देव ने शिरकत की। प्रथम दिन के समापन पर आयोजक डा. विजय पंडित ने कहा कि संस्थान के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक महोत्सव व पुस्तक प्रदर्शनी आदि आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ देश दुनियां में साहित्य, संस्कृति, आध्यात्म, योग के माध्यम से दिलो को दिलों से जोड़ना,

एक दूसरे के लेखन व शोध से रूबरू कराना, अनुवाद, प्रकाशन , विचारों के आदान प्रदान, परस्पर सहयोग की भावना, पठन-पाठन व साहित्य के दायरे का विस्तार और नवोदित व गुमनाम कलमकार बन्धुओ को वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना हैं

और मेरठ की सकारात्मक छवि देश दुनिया के सामने लेकर आना है। महाकुंभ का संचालन डा. रामगोपाल भारतीय ने किया। इस अवसर पर दैनिक जनवाणी के चीफ रिपोर्टर की पुस्तक यादें का विमोचन भी किया गया। सरस्वती वंदना सुषमा सवेरा द्वारा की गई।

‘यादें’ पुस्तक का भी हुआ विमोचन

सीसीएस यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल में दैनिक जनवाणी के चीफ रिपोर्टर ज्ञान प्रकाश की संस्मरण पुस्तक यादें का विमोचन यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के साथ जापान, जर्मनी, नेपाल, आस्ट्रिया, ब्रिटेन समेत तमाम साहित्यकारों ने विमोचन किया। यादें पुस्तक 30 साल के पत्रकारिता के संस्मरणों पर आधारित है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img