- सिल्वर बैल्स स्कूल में खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शनिवार को सिल्वर बैल्स स्कूल में प्राइमरी स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ पारम्परिक मार्च पास्ट व मशाल प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि गौरव बालियान पीएमजी डिप्टी कमांडेंट एनएसजी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। किड शेपर कम्पनी से विकास राणा एवं अजीत बंसल गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में पधारें। कक्षा 03 से 05 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी सभी ने ट्रैक पर दौड़ कर अपने पुराने दिनों को याद किया। सर्दियों की धूप ने पूरे कार्यक्रम का जोश और भी बढ़ा दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव बालियान, प्रबंधन समिति के सदस्य अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल एवं मानस संगल के अलावा प्रधानाचार्य एके गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया

