- रॉयल पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्ने
जनवणी संवाददाता |
शामली: शनिवार को रॉयल पब्लिक में क्रीडा प्रतियोगिता के समापनसमारोह में स्कूल के निदेशक विजय मलिक, अमरदीप मलिक, स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक व उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कक्षा 03 से 05 वर्ग-ब में अब्दुल आहद निष्ठा हाउस, कक्षा 04 से छात्रा विदिती काकरान सत्या हाउस विजयी रही। वर्ग-स में छात्र प्रीत अहिंसा हाउस कक्षा 08 व स्नेहा कक्षा-07 निष्ठा हाउस से विजय रही।
कक्षा 9 से12 में छात्र उमंग अहिंसा हाउस, छात्रा रितिका आस्था हाउस से विजयी रही। रिले रेस प्रतियोगिता में वर्ग-ब में छात्र वर्ग में निष्ठा हाउस विजयी रहा। 1600 मीटर रेस प्रतियोगिता में निष्ठा हाउस से आदित्य चैहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आहिंसा हाउस से वंश चैहान ने द्वितीय स्थान, उमंग तृतीय स्थान पर रहे। अहिंसा हाउस ने सर्वोच्च प्रदर्शन देकर प्रथम स्थान पर प्राप्त किया तथा एथलीट ट्राफी जीती।
प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने सभी प्रतिभागी हाउस के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

