जनवाणी संवाददाता |
पुरकाजी: पुरकाजी से सटे ग्राम भोजेहैडी में बीती रात्रि लगभग 40 वर्षीय दलित युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुरकाजी से मात्र एक किलोमीटर पर गांव भोजाहेड़ी में बीती रात्रि 9:00 बजे के लगभग मजदूरी के नाम तीन युवक रमेश को घर के बुलाकर ले गए थे लेकिन प्रात: 6:00 बजे के लगभग रमेश का शव उसके घर के समीप ही पड़ा मिला।
जैसे ही यह खबर गांव में फैली तो पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताते चलें रमेश को तीन युवक जो हो जाए पुरकाजी, जहीरपुर, भोजाहेडी के बताए जा रहे हैं मजदूरी के नाम पर रात को बुलाकर ले गए थे लेकिन प्रात: शव मिलने से अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस मामले की जांच कर रही है परिजनों ने तीन युवक पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही है घटना पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सदर, फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायर टीम ने जांच पड़ताल की है।

