Wednesday, November 4, 2026
- Advertisement -

कम्पयूटर हार्डवेयर व नेटवर्किंग कार्यशाला का शुभारम्भ

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज के कम्प्यूटर संकाय मे 14 दिवसीय कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीसीए के विद्यार्थियो का मार्गदर्शन करते हुये उन्होने कहा कि हमारे छात्र सोफ्टवेयर में प्रवीणता हासिल किये हुये है।

विश्वविद्यालय पाठयक्रम में हार्डवेयर शिक्षा का प्रावधान न होने के बावजूद छात्रो को इस क्षेत्र में शिक्षित करने के लिये कम्प्यूटर संकाय ने जो पहल की है उसके लिये श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. अशोक कुमार ने कम्प्यूटर संकाय को बधाई दी, उन्होने कहा कि जैसे शरीर को क्रियाशील बनाये रखने के लिये शरीर के विभिन्न अंगो की देखभाल जरूरी है, वैसे ही कम्प्यूटर के सही संचालन के लिये हार्डवेयर को दुरूस्त रखना पड़ता है। हार्डवेयर के ज्ञान से कोई भी व्यक्ति अपने कम्प्यूटर को सही देखरेख कर सकता है।

इस अवसर पर कम्प्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने छात्रो को संबोधित करते हुये कहा कि कम्प्यूटर संकाय ने हार्डवेयर शिक्षा की पहल कर विद्यार्थियो को पाठ्यक्रम से अतिरिक्त ज्ञान प्रदान करने का अनूठा प्रयोग किया है, इससे विद्यार्थियो को अपने कम्प्यूटर की संरचना को जानने मे सहायता मिलेगी। कम्प्यूटर में कोई खराबी आने पर विद्यार्थी स्वयं ही समस्या का समाधान कर सकते है। हार्डवेयर इन्जीनिरिंग के क्षेत्र में भी असीम सम्भावनायें है। रोजगार के अवसर कॉपोर्रेट जगत एवं स्वयं रोजगार के रूप में उपलब्ध है।

इस कार्यशाला को मौखिक एवं प्रयोगात्मक भागो में विभाजित किया गया। व्याख्यान का संचालन करते हुये हंस कुमार ने कम्प्यूटर हार्डवेयर का परिचय कराया। प्रयोगात्मक का संचालन मनोज पुण्डीर व दिनेष यादव ने किया। विषय विशेषज्ञ हंस कुमार ने आन्तरिक पार्टस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सभी पार्टस की कार्यप्रणाली को समझाते हुये एक सम्पूर्ण कम्प्यूटर सिस्टम बनाना सिखाया उन्होने जोर देकर कहा कि सिर्फ नवीनतम तकनीक के उपकरण लगवाने मात्र से ही एक प्रभावी कम्प्यूटर नही बनता है, बल्कि सभी पार्टस का समरूप होना अत्यावश्यक है। एक सेलरॉन सिस्टम भी डयूएल-कोर अथवा कोर-टू-डूओ से बेहतर गति से कार्य कर सकता, अगर उसके सभी उपकरणों मे समरूपता हो।

कार्यशाला में विद्यार्थियो ने बढचढ कर भाग लिया और अपनी सभी संकाओ के निवारण कराया। सभी विद्यार्थियो ने वर्कशॉप को सराहाते हुये भविष्य में भी इसी तरह की वर्कशॉप एवं सेमिनार करने की प्रार्थना की। विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने सुझाव को सहर्ष स्वीकार किया। कार्यशाला में नीतू सिंह, रिषु जैन, श्रीला पारिक, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, प्रमोद कुमार, संजय कान्त त्यागी, नीतिन त्यागी, गुरमीत सैनी, अंकुर रोहेला, राहुल गौतम, नवनीत चौहान, अनुपमा मिश्रा, शिखा, मनोज पुंडीर, दिनेष यादव ने उपस्थित रहकर प्रतिभागिता जताई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Honda ADV125 में मिलेगा SUV जैसा लुक, शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

धनतेरस 2026: महंगी खरीदारी की चिंता छोड़ें, कम कीमत में घर लाएं ये 10 चीजें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img