Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मां काली धाम वार्षिकोत्सव के समापन पर हुआ भंडारा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी स्थित ब्रह्मलीन लीलाराम अग्रवाल द्वारा स्थापित मां काली धाम का वार्षिकोत्सव बहुत ही साधारण रूप से 108 कन्या पूजन व 108 घंटे चलने वाले यज्ञ के समापन के साथ संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि खाटू श्याम श्री महाकाल अखाड़े के महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज ने कहा कि मां भगवती भक्तों का लालन-पालन बालक की तरह करती है बालक को कष्ट होता है तो माता का हृदय भी द्रवित हो जाता है इसी संबंध से हमारी सारी समस्याओं का हल माता शीघ्र ही कर देती है।

वार्षिक उत्सव में अंकित अग्रवाल में दीपांशु अग्रवाल ने कन्या पूजन व अतिथि पूजन के बाद भंडारा प्रारंभ किया, मां काली धाम की अध्यक्षा श्रीमती रेखा अग्रवाल ने उपस्थित भक्तों का आशीर्वाद दिया व वार्षिक उत्सव में मुख्य रूप से मोहन दास जी महाराज, सचिन सिंघल, विजेंद्र पाल, बृजेश कुमार, कुलदीप गोयल, अंकित अग्रवाल,राधा अग्रवाल,आंचल त्यागी, शिवांश त्यागी, योगेंद्र चौधरी – बरसना देवी- राजा चौधरी -अर्जुन कुमार गाजियाबाद अशोक सैनी- अर्जुन गर्ग खतौली सुभाष शर्मा -सुनील त्यागी- दीपांशु अग्रवाल -अभिषेक शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे, पं. सीताराम त्रिपाठी, पं. अखिलेश मिश्रा द्वारा भगवती का पूजन, यज्ञ, कन्या पूजन इत्यादि विधि पूर्वक संपन्न कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img