जनवाणी संवाददाता |
कैराना: क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में कूड़ा करकट डालने वाले स्थान पर ग्राम प्रधान सुंदर अटल पार्क बनवाने की शुरूआ कर दी, लेकिन एक परिवार को यह रास नहीं आ रहा है। इस परिवार द्वारा पार्क के निर्माण में अड़ंगा लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से समस्या के समााान की मांग की हैं।
ग्राम अलीपुर के प्रधानपति नासिर जंग ने बताया कि गांव में सरकारी भूमि पर कूड़ा करकट पड़ा रहता था, जो सड़क तक फैले होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम प्रधान ने उक्त भूमि से कूड़ा करकट उठवा दिया था। अब ग्राम पंचायत की ओर से उक्त स्थान पर ग्रामीणों के लिए अटल पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि एक परिवार पार्क निर्माण कार्य में अड़चनें पैदा कर रहा है।
वह पार्क की दीवार तोड़कर उसके बीच से रास्ता लेना चाहता है, जबकि पूरब दिशा में मुख्य सड़क पर उनका रास्ता हैं। प्रधानपति का कहना है कि यदि पार्क के बीच से रास्ता लिया, तो पशुओं के आवागमन से पार्क में गंदगी फैलेगी। उन्होंने प्रशासन से समसया का समााान की मांग की है।

