Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महावतपुर बावली गांव में खेत में गए नौकर ने मालिक की हत्या की

  • बलकटी से सिर में पीछे से अंधाधुंध वार कर की हत्या
  • शव को ईंख की पत्तियों में छुपा कर फरार हो गया नौकर

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत कोतवाली के महावतपुर गांव के जंगल में खेत में गन्ना छीलने गए नौकर ने साथ रहे अपने मालिक की बलकटी से अंधाधुंध वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को ईंख की पत्ती में छुपा कर फरार हो गया। खेत में गए मृतक के भतीजे को काफी मशक्कत मृतक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महावतपुर बावली गांव की कटघड़ पट्टी निवासी सरदार सिंह पुत्र कबूल सिंह (65) अविवाहित था। वह प्रतिदिन सुबह करीब छह बजे घर से खेत में चला जाता था। वह अपने साथ झारखंड निवासी अर्जुन उर्फ छोटू घरेलु नौकर को भी ले जाता था। खेत में फिलहाल वह गन्ने छीलने का काम करता था। घटना शानिवार की है। सरदार सिंह को गन्ने की ट्राली भरनी थी। घर से सरदार सिंह का भतीजा सनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह ट्रैक्टर-ट्राली व चाय लेकर खेत में पहुंचा।

वहां उसे कोई नहीं मिला तो पड़ोस में खेतों में काम कर रहे किसानों से पूछताछ की। उन्होंने मना कर दिया। बाद में आसपास के किसानों के साथ सनोज ने जंगल में खोजा। काफी देर खोजने के बाद वह मायूस हो गया। बाद में एक किसान ने खाली खेत में पत्तियों के लगे ढेर में देखा तो वहां सरदार सिंह का हाथ लगा। पत्ती हटा कर देखा तो उसका शव ईंख की पत्ती के नीचे दबा हुआ था। उसने शोर मचाया तो सभी किसान एकत्र हो गए। आसपास कहीं नौकरी नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img