Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सर्दी में स्किन का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये फेस पैक

फीचर डेस्क |

जब ठंड का मौसम होता है तो स्किन को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है ताकि स्किन अधिक स्मूद नजर आए। इस मौसम में स्किन का ख्याल रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, एलोवेरा स्किन की कई तरह की प्रॉब्लम्स को नेचुरल तरीके से दूर कर सकता है। तो चलिए हम आपको एलोवेरा की मदद से बनने वाले कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप विंटर में आसानी से बनाकर अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं-

12 9

एलोवेरा और शहद से बनाएं फेस पैक

अगर विंटर में आप अपनी रूखी स्किन से परेशान रहते हैं तो ऐसे में एलोवेरा और शहद की मदद से फेस पैक बना सकते हैं-

10 12

आवश्यक सामग्री

  • दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच रोज वाटर

फेस पैक बनाने का तरीका

  • फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका जेल निकाल लें।
  • अब आप इस जेल में शहद व रोज वाटर मिक्स करें।
  • इसके बाद आप अपने फेस को क्लीन करके इस पैक को चेहरे पर लगाएं और बेहद

हल्के हाथों से मसाज करें

11 10

  • करीबन 10 मिनट बाद गुनगुने पानी की मदद से फेस वॉश करें।

एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल से बनाएं फेस पैक

अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली है या फिर एक्ने प्रोन है तो ऐसे में आप इस फेस पैक को बना सकती हैं।

14 10

आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्मच रोज वाटर
  • 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले आप एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसका जेल निकाल लें।
  • अब आप इस जेल में रोज वाटर और 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं।
  • अब आप इसे पैक को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे धो लें।
  • आप सप्ताह में एक से दो बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं।

एलोवेरा और विटामिन ई से बनाएं फेस पैक

अगर आपकी स्किन को विंटर में डीप नरिश्मेंट देना चाहती हैं तो ऐसे में एलोवेरा जेल को विटामिन ई ऑयल कैप्सूल को मिक्स करें।

15 7

आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक विटामिन ई कैप्सूल

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसका जेल निकाल लें।
  • इसके बाद आप बाउल में विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल मिक्स करें।
  • अब आप अपने चेहरे को वॉश करें और इस पैक को लगाएं।
  • करीबन दस मिनट बाद आप अपने चेहरे को पानी की मदद से वॉश करें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img