- 34 वीं क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जीता रजत पदक
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 34 वीं क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। खेल प्रशिक्षक रविप्रकाश ने बताया कि 34 वीं क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में गत 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक हुआ। जिसमें विद्यालय की हॉकी टीम ने अंडर 17 बालक वर्ग में रोहित, इशांत, वंश कश्यप, सिद्धार्थ, आर्यांश, आयुष, अचिंत, मयंक, चिराग पाल, प्रिंस, हर्ष अभिषेक, निशांत, वंश पाल, देवांश और शुभम पाल की टीम ने कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को परास्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित माहेश्वरी एवं विद्या भारती के आगंतुक अतिथियों ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को तिलक लगाकर तथा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए आगंतुक अतिथियों ने इन खिलाड़ियों को तैयारी कराने वाले खेल प्रशिक्षक रविप्रकाश, आशीष शर्मा और विक्रांत तोमर की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा अंत में प्रधानाचार्य हरिओम सहस्त्रबुद्धे ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

