- गांव खंद्रावली में विवाहिता की फांसी लगाकर हुई थी मौत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी अंशु पांचाल की 11 दिसंबर को उसकी ससुराल में फांसी लगाकर मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं गुरुवार को विश्वकर्मा मंदिर धीमानपुरा में विश्वकर्मा समाज की मीटिंग हुई जिसमें समाज के लोगों ने इस तरह के जघन्य अपराध पर रोष व्यक्त किया। समाज के लोगों ने एसपी आॅफिस पहुंचकर फरार आरोपी सास सुदेशना, जेट सचिन व जेठानी रीना को गिरफ्तार करने की मांग की।
समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो वह आगामी रणनीति बनाएंगे। वहीं रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख ने भी एसपी आफिस पहुंचकर विश्वकर्मा समाज का समर्थन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इस मौके पर श्री विश्वकर्मा सभा शामली के अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली प्रमुख, रमेश विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, राजपाल आर्य, विकास धीमान, कमलकांत धीमान, महेश धीमान, वासु धीमान, प्रमोद पांचाल, अमित विश्वकर्मा, हरिप्रकाश, भूषण, चेतन पांचाल, देवेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।

