Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

जनपद में आरोग्य मित्रों का मानदेय हुआ दोगुना

  • हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, हर मरीज पर मिलते हैं प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 रुपये

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: प्रदेश सरकार ने सूबे में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में तैनात किए गए आरोग्य मित्रों का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। आरोग्य मित्रों को हर उपचारित मरीज के हिसाब से 50 रुपए प्रोत्साहन राशि इंसेंटिव भी मिलती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि शासन ने आरोग्य मित्र का मानदेय 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद का आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि मानदेय का भुगतान शासन से मिलने वाले कोष की राशि में से ही किया जाएगा। मानदेय के लिए अलग से कोई बजट नहीं मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर डाक्टर सुशील गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल निजी 19 अस्पताल योजना से आबद्ध है।

इन सभी अस्पतालों में आरोग्य मित्र तैनात हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल,संयुक्त जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मित्र तैनात है। जनपद में तैनात सभी आरोग्य मित्रों को मानदेय बढ़ाए जाने का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को योजना के तहत आबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए आरोग्य मित्र अस्पताल और लाभार्थियों के बीच कड़ी का कार्य करते हैं।

सभी अस्पतालों में सुबह 10:00 से सायं 5:00 बजे तक आरोग्य मित्र उपलब्ध रहते हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य परिवार एवं मातृ शिशु कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने मानदेय बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरोग्य मित्रों के मानदेय का भुगतान संबंधित चिकित्सालय द्वारा योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से किया जाएगा। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना से आबद्ध सभी सरकारी और निजी अस्पताल में एक आरोग्य मित्र तैनात किया गया है। आरोग्य मित्र सुबह 10:00 से सायं 5:00 तक संबंधित अस्पताल में उपलब्ध रहता है। इस समय के अलावा भी लाभार्थी आरोग्य मित्र से संपर्क कर सकता है। मान लीजिए रात में लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती होने होने की जरूरत पड़ती है तो आरोग्य मित्र लाभार्थी को मोबाइल ऐप के जरिए अस्पताल में भर्ती कराएगा। स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम साचीज की ओर से यह मोबाइल ऐप तैयार कराया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img