Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में 1500 टीबी मरीजों को गोद लेगी आईटीसी

  • सीडीओ भी ले चुके हैं 1600 मरीजों को गोद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान को जनपद में परवान चढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर बेहद संजीदा है। 20 दिसंबर को प्रसिद्ध (आईटीसी) इंडियन टोबैको कंपनी 1500 मरीजों को गोद लेगी। सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक ने इसकी पुष्टि की है।

सन 2025 तक देश को टीबी से पूरी तरह से मुक्त किया जाना है। सरकार ने इस बाबत तमाम तरह के अभियान चलाए हैं। टीबी मरीजों की खोज से लेकर उनका इलाज कराया जा रहा है। पिछले गुरुवार को जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों पर निक्षय दिवस मनाया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डा.संजीव मांगलिक ने बताया कि निक्षय दिवस पर टीबी रोग के लक्षणों तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के साथ ही निक्षय पोषण योजना की भी जानकारी मुहैया कराई गई। उन्होेंने बताया कि टीबी मरीजों का माकूल इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी बताया कि सहारनपुर में स्थित इंडियन टोबैको कंपनी बीस दिसंबर को 1500 टीबी रोगियों को गोद लेगी। इन सबका इलाज किया जाएगा।

उधर, जिला क्षय रोग अधिकारी डा.रणधीर सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्तओं के घर-घर स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित रोगियों का स्पुटम नजदीकी टीबी जांच केंद्र पर एकत्र कर लिया गया है। निक्षय दिवस पर जिलाअस्पताल में आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन एडी हेल्थ ब्रजेश राठौर ने किया था। ओपीडी में लक्षणयु्क्त रोगियों की शुगर और एचआईबी की जांच भी  कराई गई। केंद्र पर आने वाले रोगियों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अलावा निक्षय योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।उन्होंने बताया टीबी रोगियों का जब तक उपचार चलता है, उनके खाते में हर माह पांच सौ रुपये का भुगतान किया जाता है। बता दें कि सीडीओ विजय कुमार ने 1600 टीबी के मरीजों को गोद लिया है।
क्या है निक्षय पोषण योजना

टीबी से लड़ने में दवा के अलावा पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरूरी है। ऐसे में सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू की है, जिसमें मरीजों को हर माह वित्तीय मदद दी जाती है। इसमें प्रति माह पांच सौ रुपये मरीज के खाते में उपचार चलने तक सीधे भेजे जातेहैं। सरकार ने सन 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img