जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नगर निगम रोहटा रोड पर नाला निर्माण करा रहा है। इस नाला निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग करने की शिकायत लोगों ने की है। वार्ड-22 और वार्ड-25 में 850 व 850 मीटर दोनों तरफ नाला तैयार किया जा रहा है।
इस नाले में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप है। समाजसेवी दुष्यंत रोहटा का आरोप है कि मानक के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं किया जा रहा है। टेंडर में जो निर्माण सामग्री का प्रयोग खोला गया है, उसका पूरी तरह से प्रयोग नहीं हो पा रहा है।

इसकी शिकायत उन्होंने नगर आयुक्त से भी की है, जिसमें आरोप लगाया है कि अन्य एजेंसी से नाला निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच कराई जाए। सोमवार को इस मामले को लेकर फिर से दुष्यंत रोहटा नगरायुक्त से मिलेंगे तथा निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग करेंगे।

