Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सदर की मेन रोड पार्किंग में तब्दील, निकलना दुश्वार

  • पैदल निकलना भी होता है दुश्वार, विरोध पर हो जाते मारपीट पर उतारू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर के विजय चौक के आसपास की सड़क को ग्राहकों की वाहन पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। शनिवार को हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि पैदल निकला भी दुश्वार हो गया। घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहन व लोग चींखते चिल्लाते रहे, लेकिन शिव चौक पर बैठे पुलिसकर्मी इससे पूरी तरह लापरवाह बने रहे।

शिव चौक से सदर की काली माई मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले अधिक आवाजाही थी, लेकिन विजय चौक के आसपास के दुकानदारों ने दबंगई दिखाते हुए सड़क दुकान के सामने वाली सड़क को दुकान में आने वाले ग्राहकों के लिए वाहन पार्किंग स्थल बना दिया है।

ऐसा ही नहीं कि यह काम आज ही किया गया है। विजय चौक की सड़क को हमेशा ही वाहन पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग किया जाता है। इससे कुछ पहले एक नामी हलवाई की दुकान है। यहां भी आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही पार्क होते हैं। जिसकी वजह से दिनभर जाम सरीखे हालात बने रहते हैं।

सदर शिव चौक से लेकर थाना तिराहे तक का रास्ता पहले से ही तंग है। यहां आने वालों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन सड़क का आकार बढ़ाना संभव न हो सका। आने वालों की संख्या बढ़ने की वजह से दुकानदारों ने भी दुकान से बाहर अपने पांव पसारने शुरू कर दिए।

जब दोनों ओर दो-दो फीट तक सामान सड़क के बाहर रख दिया जाएगा तो फिर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के वहां से निकलने के लिए कितना रास्ता बाकी रह जाएगा, लेकिन इस मेन रोड पर सबसे बुरा हाल विजय चौक पर होता है। यहां स्थित जॉली स्टोर पर आने वाले तमाम ग्राहकों के वाहन दुकान के सामने ही पार्क किए जाते हैं, लेकिन कोई भी इन्हें रोकने टोकने वाला नहीं।

यहां रोक के बाद भी बेरोकटोक आने वाले ई-रिक्शाओं की वजह से भी हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। न तो कैंट बोर्ड न ही थाना सदर बाजार पुलिस और ही सदर व्यापार मंडल का ध्यान यहां आए दिन लगने वाले जाम की ओर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img