Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर किसी का नियंत्रण नहीं: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर किसी का नियंत्रण नहीं रह गया है। पूरी तरह जंगल राज कायम है। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। महिलाएं अपमानित हो रही है। बच्चियों से दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही है।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराध में अव्वल होने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। 17 दिसम्बर को बदायूं में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना विचलित करने वाली है। पीड़िता मेडिकल कॉलेज में अपनी बीमार मां के साथ आई थी। उन्नाव में भी किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई।

भाजपा राज में व्यापारी सबसे ज्यादा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। लुटेरे बेखौफ होकर व्यापारियों की जिंदगी से खेल रहे हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे है। पुलिस के बड़े अफसर सिर्फ अलर्ट जारी कर शांत बैठे रहते हैं।

गत गुरूवार की रात एक व्यापारी को असलहा लगाकर लूट लिया गया। सर्राफ से 12 लाख की लूट हुई। एक किराना व्यापारी और दो सर्राफा व्यवसायियों को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। किराना कारोबारी से 15 लाख की लूट हुई तथा सर्राफ के ज्वैलरी भरे बैग को छीन लिया गया। लूट की बढ़ती वारदातों के पीछे पिछली घटनाओं का खुलासा न होना भी एक कारण है।

अपराध नियंत्रण में पुलिस का रवैया शर्मनाक है। ग्रेटर नोएडा में 12वीं की एक नाबालिग छात्रा के गायब होने पर जब 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला तो घरवालों का चिंतित होना लाजिमी था। स्थानीय जेवर कोतवाल का जवाब था कि ‘लड़की गायब है तो मेरी जेब में तो नहीं है जो निकाल कर दे दूं।‘ अब तो पुलिस कोर्ट के आदेश को भी दबा रही है।

उत्तर प्रदेश में आये दिन लोगों को पुलिस और अपराधी दोनों की मार झेलनी पड़ रही है। कानपुर में पुलिस ने एक व्यापारी को पीट-पीट कर मार डाला। अपराधी कभी भी कहीं भी किसी को लूट रहे हैं। पुलिस की गश्त और चौकसी सिर्फ पुलिस थानों और चौकियों तक सीमित है।

बेखौफ बदमाश व्यापारियों का दूर-दूर तक पीछा कर अपना शिकार बना रहे हैं। अपहरण, हत्या, लूट और छेड़छाड़ की घटनाएं रोज ही घट रही हैं। पुलिस का छोटा-बड़ा अमला जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर अपना फर्ज निभा रहा है। जनता ऐसी भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img