Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ओलंपियन एमपी सिंह अस्पताल में भर्ती, किडनी डोनर की आवश्यकता

  • ओलंपिक खेलों के देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं पूर्व हॉकी खिलाड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अर्जुन अवर्डी व ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह किडनी की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी दोनों किडनी खराब हो जाने के कारण उन्हें किडनी डोनर की आवश्यकता है। मेरठ के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ स्वर्ण पदक भी झटक चुके हैं।

59 वर्षीय एमपी सिंह विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहें हैं। पूर्व खिलाड़ी के बेटे हरिमोहन सिंह ने बताया कि काफी समय से पिता को किडनी की बीमारी है। दोनो किडनियों के खराब ही जाने के कारण उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट जल्द ही होना है।

जिसके लिए उन्हें एक डोनर की आवश्यकता है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी डोनर के लिए अपील की जा रही है। ओलंपियन एमपी सिंह को ग्रुप एबी पॉजिटिव किडनी डोनर की आवश्यकता है। ऐसे में खेल जगत के सभी लोग उनके स्वास्थ्य के अच्छा होने की कामना कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...
spot_imgspot_img