जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: महात्मा ज्योतिबा फूले विश्वविद्यालय की बीएससी (आनर्स) का परीक्षा परिणाम घोषित किया है जिसमें विवेक कॉलेज के बीएससी (आनर्स) द्धितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बीएससी (आनर्स) में तरूश्री ने 77़ 28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मयंक दिवाकर ने 76़ 43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व समरा खनम ने 73़ 43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग के अधिकतर विद्यार्थियो ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संजय कुमार त्यागी एवं डा. मीना चौधरी ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी शिक्षकों एवं छात्रों की मेहनत व नियमित कक्षाओं का परिणाम है।

